संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने 7 अक्टूबर को हमास की कराई पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि दशकों से पीड़ा और अत्याचार सह रहे फिलिस्तीनी नागरिक अपनी आँखों के समाने अपने घर बार लुटते देखते रहे। हमास के 7 अक्टूबर के हमले इसी की प्रतिक्रिया थी।
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल की बर्बर बमबारी के बीच संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस के बयान ने इस्राईल को भड़का दिया है और उसने गुटेरेशके इस्तीफे और माफी की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा था कि हमास ने इस्राईल पर हमला बिना किसी कारण नहीं किया है।
फिलिस्तीन के लोगों को 56 वर्षों से घुटन भरे कब्जे का सामना करना पड़ रहा है। गुटेरेश ने कहा कि उन्होंने अपनी ज़मीन को लगातार (यहूदियों द्वारा हड़पते और हिंसा से ग्रस्त होते देखा। उनकी अर्थव्यवस्था चरमरा गई। उनके लोग विस्थापित हो गए और उनके घर ध्वस्त कर दिये गए। अपनी दुर्दशा के राजनीतिक समाधान की उनकी उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं।